हाथरस: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्टर सभागार में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया
हाथरस जिलाधिकारी राहुल पांडेय व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यक्रम आयोजकों सभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।