हाथरस: गांव रुहेरी में पति ने पत्नी को चाकू से हमला कर किया घायल, पुलिस ने महिला का कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में बीती रात पति ने पत्नी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।