गिधौर: संसारपुर में जमीनी विवाद के चलते युवक से हुई मारपीट, पीड़ित ने थाना में की लिखित शिकायत
Gidhaur, Jamui | Apr 12, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के संसारपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी सचिन कुमार ने अपने चचेरे भाइयों गुड्डू यादव और दिलीप यादव पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने रविवार को 2 बजे बताया कि आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटककर जान मारने की कोशिश की। लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची है।