सूरजगढ़: युवक को बंधक बनाने पर भड़के परिजन, रामपुर और मानो गांव के बीच एनएच 80 को 40 मिनट तक किया जाम
मानो और रामपुर गांव के बीच रविवार की रात युवक को बंधक बनाए जाने के विरोध में रामपुर यादव टोला के रहने वाले युवक के परिजनों द्वारा गांव के समीप NH 80 को लगभग 40 मिनट तक जाम रखा गया. रविवार अपराह्न 9:15 बजे पुलिस की पहल पर स्थिति सामान्य हो सकी. ग्रामीणों का कहना है कि युवक गलत नीयत से घर में घुसा था. पुलिस के मुताबिक लड़की द्वारा ही युवक को बुलाया गया था.