जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विविध जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे +2 निर्मला बालिका विद्यालय, हरिमोहरा में एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।