हज़ारीबाग: मालवीय मार्ग स्थित रानी सती मंदिर में रानी सती दादी का भव्य विवाह उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न हुआ
हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर में भक्ति,श्रद्धा और उल्लास के बीच राणी सती दादी का भव्य विवाह उत्सव पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। यह आयोजन भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन का संगम बन गया।