अररिया: नगर परिषद में बैठक, टैक्स कलेक्टरों को सोलर प्लांट के लिए लोगों को जागरूक करने का दिया गया निर्देश
Araria, Araria | Aug 21, 2026 अररिया में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने के कार्य में तेजी लाने को लेकर नगर परिषद अररिया कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।