बहरोड़: बहरोड़ में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा आदेश, कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
Behror, Alwar | Sep 9, 2026 बहरोड़ नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलक्टर ने बुधवार को दोपहर एक बजे महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नीमराणा-बहरोड़ क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान के दिन एक दिन का सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।