Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

अग्निकांड पीड़िता के सहारा बने विनय मिश्रा हर आपदा में करते हैं लोगों की मदद। बलरामपुर। हर्रैया सतघरवा क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में अग्निकांड से प्रभावित दलित महिला की मदद के लिए भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक (आपदा राहत, अवध क्षेत्र) एवं समाजसेवी विनय मिश्रा आगे आए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विनय मिश्रा ने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा, "संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है।" क्षेत्रीय लोगों ने उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। #Balrampur #HarraiyaSatgharwa #WildlifeIssue #FireSafety #BJP #VinayMishra #UttarPradesh #LocalNews #FacebookPost #BreakingNews #balrampurnews #upnewsउत्तरप्रदेशबलरामपुर #NewsUpdate #highlights

Balrampur, Balrampur | Jun 22, 2026

MORE NEWS

#बलरामपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹8 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार; आरोपी गिरफ्तार...
#बलरामपुर, 16 जुलाई। कोतवाली नगर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई 2026 को कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बनकटवा सराय खास (थाना रेहरा बाजार) निवासी मनोज कुमार चौहान ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग ₹8 लाख की ठगी की। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। जब पीड़िता ने नौकरी और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई 2026 को आरोपी मनोज कुमार चौहान को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बलरामपुर सदर में स्टाम्प एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर (फीडिंग) का काम करता था और पीड़िता के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि युवती सरकारी नौकरी की तलाश में है। उसने स्वयं को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक और बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग का लेखाकार बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और युवती का विश्वास जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में विभिन्न माध्यमों से करीब ₹8 लाख ले लिए। लंबे समय तक नौकरी का झांसा देता रहा और जब रुपये लौटाने की मांग हुई तो टालमटोल करता रहा।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

#balrampur #balrampurpolic #spbalrampur

#बलरामपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹8 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार; आरोपी गिरफ्तार... #बलरामपुर, 16 जुलाई। कोतवाली नगर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गोविंदबाग निवासी शालिनी वर्मा ने 10 जुलाई 2026 को कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि बनकटवा सराय खास (थाना रेहरा बाजार) निवासी मनोज कुमार चौहान ने राजस्व विभाग में अमीन के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग ₹8 लाख की ठगी की। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। जब पीड़िता ने नौकरी और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई 2026 को आरोपी मनोज कुमार चौहान को गोविंदबाग स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले बलरामपुर सदर में स्टाम्प एवं रजिस्ट्री कार्यालय में ऑपरेटर (फीडिंग) का काम करता था और पीड़िता के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि युवती सरकारी नौकरी की तलाश में है। उसने स्वयं को पहले तहसील तुलसीपुर में कनिष्ठ सहायक और बाद में जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग का लेखाकार बताकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किया और युवती का विश्वास जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में विभिन्न माध्यमों से करीब ₹8 लाख ले लिए। लंबे समय तक नौकरी का झांसा देता रहा और जब रुपये लौटाने की मांग हुई तो टालमटोल करता रहा। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। #balrampur #balrampurpolic #spbalrampur

Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

बलरामपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत।

 बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी का प्रथम आगमन गुरुवार को बलरामपुर में हुआ। जिले की सीमा से लेकर भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

 देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और महंत मिथलेश नाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की।

 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला ने समर्थकों के साथ स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
 कालीथान गांव में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जहां अभिषेक सिंह हाड़ा ने प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की।
 एमएलके पीजी कॉलेज के पास बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनव स्वागत किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

#Balrampur #BJP #AvdheshKumarDwivedi #BalrampurNews #UPNews #BJPUttarPradesh #DeviPatan  #Politics #BreakingNews  #HindiNews #UPNewsBalrampur #SocialMediaNews #ViralNews #अवधेश_कुमार_द्विवेदी #बलरामपुर #भाजपा #देवीपाटन #उत्तरप्रदेश_समाचार

बलरामपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का भव्य स्वागत। बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी का प्रथम आगमन गुरुवार को बलरामपुर में हुआ। जिले की सीमा से लेकर भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और महंत मिथलेश नाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेरावाली शुक्ला ने समर्थकों के साथ स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। कालीथान गांव में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, जहां अभिषेक सिंह हाड़ा ने प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट की। एमएलके पीजी कॉलेज के पास बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर अभिनव स्वागत किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। #Balrampur #BJP #AvdheshKumarDwivedi #BalrampurNews #UPNews #BJPUttarPradesh #DeviPatan #Politics #BreakingNews #HindiNews #UPNewsBalrampur #SocialMediaNews #ViralNews #अवधेश_कुमार_द्विवेदी #बलरामपुर #भाजपा #देवीपाटन #उत्तरप्रदेश_समाचार

Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

बलरामपुर। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकली 'गो प्रतिष्ठा जन आंदोलन' यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गैसड़ी, तुलसीपुर, बलरामपुर मुख्यालय और श्रीदत्तगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले और गो संरक्षण के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गो माता के सम्मान की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बलरामपुर। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकली 'गो प्रतिष्ठा जन आंदोलन' यात्रा के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गैसड़ी, तुलसीपुर, बलरामपुर मुख्यालय और श्रीदत्तगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले और गो संरक्षण के मुद्दे पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गो माता के सम्मान की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

50 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गईं GST कमिश्नर...
यूपी ! वाराणसी में GST कमिश्नर अम्बिका सिंह को 50 हज़ार ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया है। अम्बिका ने उद्यमी अजय मौर्य की GST रिटर्न्स को क्लीन चिट देने के नाम पर यह कैश लिया था।  जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़ा वह भागने लगी 4 महिला दरोगाओ ने GST कमिश्नर को धर दबोचा। विजिलेंस थाने में FIR दर्ज हुई है जेल भेजा गया।

50 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गईं GST कमिश्नर... यूपी ! वाराणसी में GST कमिश्नर अम्बिका सिंह को 50 हज़ार ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया है। अम्बिका ने उद्यमी अजय मौर्य की GST रिटर्न्स को क्लीन चिट देने के नाम पर यह कैश लिया था। जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें पकड़ा वह भागने लगी 4 महिला दरोगाओ ने GST कमिश्नर को धर दबोचा। विजिलेंस थाने में FIR दर्ज हुई है जेल भेजा गया।

Balrampur, Balrampur | Jul 16, 2026

बलरामपुर। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कांदभारी चौराहा पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जगराम पासवान एवं उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हाथ उठाकर कहा कि "जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करेगी, उसे इस बार हम वोट नहीं देंगे। यदि वोट मांगने हमारे दरवाजे पर आएंगे, तो उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।"

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वागत करते हुए उनकी मुहिम का समर्थन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलरामपुर। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कांदभारी चौराहा पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जगराम पासवान एवं उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हाथ उठाकर कहा कि "जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करेगी, उसे इस बार हम वोट नहीं देंगे। यदि वोट मांगने हमारे दरवाजे पर आएंगे, तो उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।" कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वागत करते हुए उनकी मुहिम का समर्थन किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Balrampur, Balrampur | Jul 15, 2026