गुण्डरदेही: शहीद कौशल महाविद्यालय में साइबर ठगी और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शहीद कौशल महाविद्यालय गुण्डरदेही में साइबर ठगी, महिला सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, एसआई लता तिवारी, आरक्षक पंकज तरम सहित महाविद्यालय के प्राचार्य के.डी. चावले, अभिषेक पटेल, सहारे सर, नीतीश राजा सोनकर अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।