बेतिया: बेतिया नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू
बेतिया नगर निगम कार्यालय में आज 17 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे पार्षदों के बीच मारपीट हो गई, जिसका वीडियो किसी व्यक्ति के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, बताया जा रहा है कि कुछ पार्षदों के द्वारा नगर निगम कर्मचारियों को महापौर और नगर आयुक्त के खास व्यक्ति बता दिया गया, इसके बाद विवाद बढ़ गया, पार्षदों के 2 गुट बन गए।