रामगढ़: अलवर में दिवंगत विधायक जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राठौड़ और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह
Ramgarh, Alwar | Nov 14, 2026 बहरोड़ के पूर्व मंत्री एवं दिवंगत बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का उनके निवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शाम चार बजे कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।