बीकानेर: शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में युवकों ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
शहर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुरानी गिन्नाणी और शिवबाड़ी इलाके में हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के पुरानी गिन्नाणी का है। पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाणी निवासी विजय सिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा का लड़का गजेंद्र सिं