बहरोड़: बहरोड में महिला के गले से 11 ग्राम सोने की चेन तोड़ी, पीड़िता ने दो लोगों को पकड़ा, साथी चेन लेकर हुआ फरार
Behror, Alwar | Nov 12, 2026 बहरोड़ शहर के मुख्य चौराहे पर बुधवार को भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। भाईदूज मनाने जयपुर जा रही महिला के गले से बदमाशों ने करीब 11 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के दौरान पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए एक महिला और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, गिरोह के अन्य साथी चेन लेकर फरार हो गए।