मझोली: ग्राम पोला में बारात में शामिल होने आए युवकों से मारपीट, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि बृजेश चक्रवर्ती ने रिपोर्ट लिखाई कि वह ग्राम पोला में अपने साथियों के साथ बारात में शामिल होने के लिए आया था जब मनीष चक्रवर्ती राजा चक्रवर्ती के साथ वापस जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके साथ जमकर मारपीट की मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।