हमीरपुर: कैथी में प्रधानाध्यापक की दोबारा तैनाती की भनक पर भड़के ग्रामीण, डीएम एवं बीएसए को सौपा ज्ञापन
एमडीएम गड़बड़ी के आरोप मे निलंबित किए गए प्रधानाध्यापक को बहाल करके कैथी में तैनात करने की भनक मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। ग्रामीणों के आक्रोश को मद्देनजर रखकर ग्राम प्रधान ने डीएम सहित बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजकर प्रधानाध्यापक को पुनः तैनात न किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अनुराग, छोटे खान, महेंद्र सिंह इत्यादि लोग रहे।