हमीरपुर: साइबर ठगी के मामले में विदोखर मेदनी के लिये बिहार प्रांत से सत्यापन का पत्र आते ही ठगों में मचा हड़कम्प
सुमेरपुर थाना क्षेत्र का बिदोखर मेदनी गांव साइबर ठगी का हब बना हुआ है। इनका सरगना गांव का निवासी नीरज कुशवाहा है। नीरज कुशवाहा के खिलाफ बिहार प्रांत के रोहतास साइबर थाने में साइबर ठगी का अपराध दर्ज किया गया है। नीरज पर अग्रिम कार्यवाही के लिए रोहतास साइबर थाने के प्रभारी ने थानाध्यक्ष सुमेरपुर को पत्र भेजकर पते की पुष्टि कराई है।