हमीरपुर: मृतका के DNA टेस्ट के लिए पुत्र पुत्री के नमूने भेजे गये जांच को,गत वर्ष दिसंबर में कानपुर जनपद में हुई थी मृतका की हत्य
गत वर्ष 22 दिसंबर को कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हत्या करके जलाकर फेंकी गई महिला के शव के हड्डियों की जांच के लिए पुत्र एवं पुत्रियों के खून के नमूने लेकर डीएनए टेस्ट के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला झांसी भेजे गए हैं। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथी के मजरा करेना डेरा निवासी दिव्यांग चन्ना निषाद की पत्नी रेखा निषाद की गत 22 दिसंबर को हत्या कर दी थी।