हमीरपुर: सुमेरपुर में राम दरबार के साथ देवी देवताओं की नयनाभिराम झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी कस्बे में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने श्री राम दरबार की आरती उतार कर नवीन गल्ला मंडी से किया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभा यात्रा में देवी देवताओं की नयनाभिराम झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा देखने के लिए कस्बे के अलावा आसपास के गांव से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।