लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं पांच शराबी को किया गिरफ्तार
शनिवार अपराह्न 2:17 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार दो जगहों से 1 शराब तस्कर एवं 5 शराबी गिरफ्तार हुए.बड़हिया थाना क्षेत्र में खुशहाल टोला से 1.5 लीटर महुआ शराब के साथ इसी मोहल्ला के रहने वाले देवेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया.लखीसराय में संतर मोहल्ला से पांच शराबी को गिरफ्तार किया गया.