घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Ghaghra, Gumla | Feb 2, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो 10 फरवरी 2026 से राज्य भर में शुरू हुए मास एमडीए कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजित किया गया। झारखंड स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिशन मोड में चल रहे इस अभियान का लक्ष्य फाइलेरियासिस यानी हाथीपांव बीमारी जड़ से समाप्त करना है।