घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ कर्मियों की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Feb 2, 2026 घाघरा प्रखंड परिसर के सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण की तैयारी को लेकर सोमवार को बीएलओ कर्मियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इनमें रंगीन मतदाता सूची का वितरण,पुरानी फोटो को रंगीन फोटो में परिवर्तित करने की प्रक्रिया,मैपिंग से संबंधित कार्य निर्देशित किया गया।