घाघरा: चूंदरी कठियाटोली निवासी महिला के लापता होने पर देवर ने घाघरा थाने में दी शिकायत, पुलिस से मदद की गुहार
Ghaghra, Gumla | Feb 1, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चूंदरी कटियाटोली निवासी कमलेश्वर उरांव ने अपने भाभी जगमनी देवी 40वर्षीय के गुमशुदगी होने पर घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है । दिए गए आवेदन में कमलेश्वर उरांव ने बताया कि विगत 30 जनवरी को दिन के 8 बजे उसकी भाभी लरंगो करंजटोली शादी समारोह में गई थी।लेकिन शादी घर भी नहीं पहुंची।उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।