घाघरा: झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ प्रखंड कमेटी की बैठक घाघरा मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित
Ghaghra, Gumla | Feb 1, 2026 घाघरा मिडिल स्कूल परिसर में झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने साथ ही 19 फरवरी को राज्य भर में रसोईया संयोजिका व अध्यक्ष झारखंड विधानसभा के समक्ष मांग को लेकर अधिकार महासभा व विराट प्रदर्शन में शामिल होने पर चर्चा की गई।