घाघरा: घाघरा भाजयुमो अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के बजट को आम जनता और किसानों के लिए लाभकारी बताया
Ghaghra, Gumla | Feb 1, 2026 घाघरा के भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से आम जनता, किसानों और मजदूर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।आशीष कुमार सोनी ने कहा कि बजट में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे उनकी आय बढ़ाने और सुविधाएं देने पर जोर दिया गया है।