मुशहरी: कलेक्ट्रेट परिसर में लोक चेतना दल का चल रहे अनशन चौथे दिन समाप्त,एसडीओ ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे लोक चेतना दल का अनशन चौथे दिन समाप्त हो गया। दल के प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी द्वारा किए जा रहे अनशन के सभी मांगों पर कार्रवाई तीव्र गति से किए जाने के आश्वासन पर अनशनकारी ने अपना अनशन समाप्त किया। अनशन स्थल पर एसडीओ पूर्वी अमित कुमार एवं सिविल सर्जन ने आकर धनवंती देवी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।