मुशहरी: नकली गहना देकर सात लोगों ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से 13 लाख रुपए लिया लोन, नगर थाना में एफआईआर दर्ज
नकली गहना देकर सात लोगों ने यूनियन बैंक आफ इंडिया से 13 लाख रुपए का लोन उठा लिया लोन लेने के बाद 5 साल तक रुपया भी नहीं लौटाया अब 5 साल बाद बैंक ने गहना जप्त करने के लिए जांच कराई तो सारा गहना नकली निकला मामले में बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार के परिवाद के आधार पर कोर्ट के आदेश से नगर थाने में सातो ऋणधारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है