मुशहरी: समाहरणालय सभागार में डीएम ने संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम का किया शुभारंभ
जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम/आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विदित हो कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखण्ड कार्यक्रम अन्तर्गत 04 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया है।