मुशहरी: एसकेएमसीएच में भर्ती सीतामढ़ी के एक बच्चे में एईएस की हुई पुष्टि
सीतामढ़ी जिले के सुरसंड के रहने वाले 18 महीने के एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई है जानकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार ने दी है बच्चे को 24 जून को पीकू में भर्ती किया गया था ठीक होने पर 3 जुलाई को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया एसकेएमसीएच में इस वर्ष एईएस के 42 मरीज भर्ती हुए जिसमें मुजफ्फरपुर के 24 मरीज है।