हेरहंज: बालूमाथ बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन से अतिक्रमण की मापी, 3 अक्टूबर तक हटाने को कहा गया, न हटाने पर होगी कार्रवाई
बालूमाथ बाजार क्षेत्र में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर अंचल प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद के निर्देश पर सीओ बालेश्वर राम ने बुधवार को अंचल कर्मियों की टीम को बाजार क्षेत्र में भेजा।अंचल कर्मियों ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में घूमकर दुकानदारों एवं अन्य लोगों से 3 अक्टूबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया l