शाजापुर: BKSN कॉलेज में एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक लोकगीतों और फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके विद्यार्थी
देश और प्रदेश के साथ शाजापुर में भी शारदीय नवरात्रि में मां की आराधना के लिए गरबो की धूम है ।इसी अवसर पर शाजापुर के लीड BKSN कॉलेज में भी सोमवार को राष्ट्रीय कला मंच के बैनर तले एक दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और लोकगीतो के साथ ही फिल्मी गीतों की धुनों पर जमकर थिरके।