शाजापुर: शाजापुर में घुटने के बल चलकर अतिथि शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कार्यालय में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शाजापुर में अतिथि शिक्षकों द्वारा सोमवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया गया। अतिथि शिक्षक बस स्टैंड से ट्रेफिक पाइंट चलते घुटने के बल चलते हुए आए। इसके बाद वाहनों पर सवार होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 15 अक्टूबर को चक्का जाम किया जाएगा।