शाजापुर: सीएम राईज विद्यालय शाजापुर में नीट एवं जेईई की परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ
जिला मुख्यालय स्थित शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राईज विद्यालय शाजापुर में विद्यार्थियों के लिए नीट एवं जेईई की परीक्षा की तैयारी के लिए सोमवार5 बजे करीब निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ विधायक अरुण भीमावद के मुख्य आतिथ्य में हुआ।यहां पर चयनित11वीं व12वी के विद्यार्थियों को शाम 5:बजे से 8:तक विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा कोचिंग और केरियर काउंसलिंग भी कराई जाएगी।