शाजापुर: शाजापुर में संभागस्तरीय कबड्डी महिला प्रतियोगिता का आयोजन, देवास की टीम विजेता और उज्जैन की टीम उप विजेता रही
शाजापुर के पंडित बाल कृष्णा शर्मा नवीन महाविद्यालय सोमवार को संभागस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शाजापुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा आदि टीमों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप-प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.एस.विभूति ने की।