शाजापुर: 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के तहत शाजापुर में मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन, एडिशनल SP ने दिखाई हरी झंडी
शाजापुर में सोमवार को मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर दुपाडा चौराहा, बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज से होकर ट्रैफिक पॉइंट पर पहुंचकर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ में करीब 200 युवा शामिल हुए।