शाजापुर: शाजापुर से पैदल करेड़ी पहुंचे श्रद्धालु, माता को ओढ़ाई चुनरी, यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत
नवरात्री के माैके पर मां कनकेश्वरी भक्त मंडल द्वारा सोमवार को चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा शाजापुर प्रारंभ करने के पहले सोमवारिया बाजार स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर स्थित शीतला माता मंदिर में पूजन अर्चना की गई।इसके बाद कनकेश्वरी भक्त मंडल की पैदल यात्रा प्रारंभ हुई। जो सोमवारिया बाजार से आजाद चौक, कसेरा बाजार, गिरवर होकर मंदिर पहुंची।