ढीमरखेड़ा: गेहूं उपार्जन में तेजी: छोटे किसानों को प्राथमिकता, ढीमरखेड़ा की प्राथमिक साख समिति दशरमन अग्रणी
जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूँ उपार्जन का कार्य तेजी से जारी है ढीमरखेड़ा की प्राथमिक साख समिति, दशरमन इस मामले में अग्रणी बनी हुई है जहां अब तक 48 किसानो से 143 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है वहीं प्राथमिक साख सहकारी समिति देवरी मंगेला में 37 किसानों से 117 मीट्रिक टन और कचनारी समिति में 50 किसानों से 100 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन हुआ