सहजनवा: पिपरौली के पुरुब मोहल्ले में टूटी नालियों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सचिव ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र के पुरब मोहल्ले में टूटी नालियों के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इस समस्या के विरोध में 7 तारीख को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पिपरौली क्षेत्र में आए दिन ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। टूटी नालियों के कारण सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर सड़कों पर पानी लगा रहता है।