सहजनवा: गीडा में औद्योगिक विकास से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, धुरियापार में होगा ₹8000 करोड़ का निवेश
औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी मे है। प्राधिकरण की पहल के तहत धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे है। इन उद्योगों से हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गीडा कार्यालय में उद्यमियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का पहला कदम है।