सहजनवा: बुदहट गांव में दिनदहाड़े ₹5 लाख के जेवर और नकदी हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुदहट में एक घर से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये के जेवर और नगदी की चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (a) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्ण मोहन शुक्ला गांव के एक युवक के दाह-संस्कार में अयोध्या गए हुए थे। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी बिन्दा देवी कम्पोजिट विद्यालय हरपुर में बैठक में गई हुई थीं।