ब्यौहारी: बाणसागर का बैकवाटर पार कर शहडोल पहुंचा हाथी, बांधवगढ़ की ओर गया
नर हाथी बाणसागर डैम का बैकवाटर और सोन नदी पार कर पपौंध क्षेत्र में पहुंचा। वन विभाग की टीमों ने लगातार निगरानी की। मंगलवार दोपहर हाथी रेलवे लाइन पार कर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ओर चला गया। हाथी की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत रही। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की।वीडीओ मंगलवार दोपहर 3 बजे सामने आया है।