डुमरा: पोषण माह के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, सेविकाओं को किया गया सम्मानित
पोषण माह 2026 के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान गर्भवती महिला की गोदभराई एवं छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया।