बीकानेर: वंदे मातरम् को लेकर बीकानेर में सियासी टकराव, कांग्रेस कार्यालय के बाहर आमने-सामने आए BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता
बीकानेर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कथित अपमानजनक मामले के विरोध में निकाला गया बीजेपी युवा मोर्चा का मशाल जुलूस कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचने पर हंगामे में बदल गया। गांधी चौक से मशाल लेकर निकले युवा मोर्चा कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी और विरोध प्