Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
bmtripathi512
8
#सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा… पति की हत्या में न्याय न मिलने का आरोप! वीड...
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| May 16, 2026
#सिद्धार्थनगर
MORE NEWS
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फक्कड़ दास एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने शायरी के माध्यम से जनसमस्याओं, महंगाई और व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए अपनी बात रखी। उनके शायराना अंदाज ने कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 4, 2026
जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, मतदाता सूची की गड़बड़ी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची की गड़बड़ी, बढ़ती महंगाई, बिजली व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची के निरीक्षण के दौरान एक ही व्यक्ति का नाम कई बार दर्ज पाया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। समाजवादी पार्टी ने ऐसे सभी त्रुटिपूर्ण नामों को तत्काल हटाने की मांग की है। इसके साथ ही हाल ही में आए आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली के तारों और खंभों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग भी उठाई गई। पार्टी नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को आम जनता के लिए बड़ी समस्या बताते हुए सरकार से राहत देने की मांग की। ज्ञापन में तहसीलों और थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की गई। समाजवादी पार्टी का कहना है कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जयराम पाण्डेय, विजय बहादुर यादव, अंकिता बाबी सोनू यादव, राहुल यादव, रमेश यादव, पार्टी के कोषाध्यक्ष विपिन राय सहित समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 4, 2026
कचहरी रोड पर पुलिस का शिकंजा, 2.3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार संतकबीरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खलीलाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कचहरी रोड मोड़ के पास एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रेयांश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय अष्टभुजा पाण्डेय निवासी कोल्हुआ थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, हाल मुकाम बंग्लाताल थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 470/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 4, 2026
जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, मतदाता सूची की गड़बड़ी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची की गड़बड़ी, बढ़ती महंगाई, बिजली व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची के निरीक्षण के दौरान एक ही व्यक्ति का नाम कई बार दर्ज पाया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। समाजवादी पार्टी ने ऐसे सभी त्रुटिपूर्ण नामों को तत्काल हटाने की मांग की है। इसके साथ ही हाल ही में आए आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली के तारों और खंभों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग भी उठाई गई। पार्टी नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को आम जनता के लिए बड़ी समस्या बताते हुए सरकार से राहत देने की मांग की। ज्ञापन में तहसीलों और थानों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त की गई। समाजवादी पार्टी का कहना है कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, संतकबीरनगर सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जयराम पाण्डेय, विजय बहादुर यादव, अंकिता बाबी सोनू यादव, राहुल यादव, रमेश यादव, रामसिंह यादव,पार्टी के कोषाध्यक्ष विपिन राय सहित समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 4, 2026
महिला दरोगाओं ने खेलों में लहराया परचम, एसपी ने किया सम्मानित संतकबीरनगर, 03 जून 2026। आल इंडिया पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली संतकबीरनगर पुलिस की महिला उपनिरीक्षकों ने जिले और विभाग का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता नागवंशी तथा उपनिरीक्षक श्रीमती शीला यादव को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने श्रीमती सरिता नागवंशी को 15,000 रुपये तथा श्रीमती शीला यादव को 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। श्रीमती सरिता नागवंशी की उपलब्धियां आल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ओपन डबल्स 50+ (महिला) वर्ग में रजत पदक। सिंगल्स 50+ (महिला) वर्ग में कांस्य पदक। मिक्स्ड डबल्स 50+ वर्ग में कांस्य पदक। श्रीमती शीला यादव की उपलब्धि आल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ओपन डबल्स 50+ (महिला) वर्ग में रजत पदक। पुलिस अधीक्षक ने दोनों महिला अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और विभाग का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 3, 2026