अटरू: क़वाई में सीएलजी सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई
Atru, Baran | Oct 12, 2026 कवाई में आगामी पंचायतराज चुनाव और त्योहारों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुलिस थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएलजी सदस्य और सरपंच प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारा रखने की अपील की