धरहरा: ओङा बगीचा में लगी आग, किसान को लाखों रूपए का हुआ नुकसान
धरहरा प्रखंड स्थित ओङा बगीचा में किसान के बथान मे आग लग जाने से लाखों का नुकसान हो गया।घटना में किसान का अनाज, मवेशी व बथान जल गया।घटना के बाद किसान का हाल बेहाल है।जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण किसान के बथान में आग लग गई।घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पहुंचकर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक किसान का लाखों का नुकसान हो गया।