धरहरा: ओपी के रूप में कार्यरत हेमजापुर ओपी को स्वतंत्र थाने में किया गया उत्क्रमित
सरकार के उपसचिव के ज्ञापांक के तदनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र द्वारा ओपी के रूप में कार्यरत हेमजापुर ओपी को स्वतंत्र थाने में उत्क्रमित किया गया। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र पांडे के द्वारा फीता काटकर हेमजापुर थाने का विधिवत उद्घाटन किया गया।