धरहरा: राजस्व कर्मी द्वारा लगाए गए शिविर का एडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
पूर्व से सृजित जमाबंदी में छूटे हुए खाता,खसरा,रकवा एवं वंशावली के माध्यम से पारिवारिक बंटवारा कर रैयतों के लगान को अद्यतन करने के लिए धरहरा अंचल के धरहरा,महरना एवं ओड़ा बगीचा के पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मी द्वारा लगाए गए शिविर का एडीएम मनोज कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया मौके पर डीसीएलआर अनु कुमार,सीओ वीरेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।