धरहरा: महरना मे पुरानी रंजिश मे मारपीट पांच लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा
धरहरा थाना क्षेत्र के महरना गांव मे पुरानी रंजिश मे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना मे एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए।सभी घायलो को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा धरहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में ले जाया गया।