लालगंज: कोटारनाथ शिव मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत हवन-यज्ञ, खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में मानव कल्याण की कामना की गई
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे हलिया के कोटार नाथ शिव मंदिर परिसर में मानव कल्याण एवं लोकमंगल की कामना को लेकर हवन यज्ञ एवं पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित रोहित मिश्रा ने विधि विधान से पूजा अनुष्ठान कराया। समाजसेवी सुधीर सिंह सहित वीडीओ हलिया विमल प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में लोगों ने हवन कुंड में आहुति दी।